फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म के आरोप से बरी होने में लगे 10 साल, नौ साल तक चली गवाही; किशोरी बोली- पड़ोसियों ने धमकाया था

Mon, 10 Mar 2025 10:59 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

अदालत में बयान दर्ज कराते हुए किशोरी के पिता ने कहा कि किसी बात पर डांटने से उनकी 16 वर्षीय बेटी नाराज होकर घर से चली गई थी। दो दिन बाद खुद ही घर वापस आ गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के सिकंदराबाद निवासी दानिश को किशोरी से दुष्कर्म के आरोप से बरी होने में दस साल लग गए। मुकदमे में नौ साल तक गवाही चली थी। अदालत में बयान दर्ज कराते हुए किशोरी के पिता ने कहा कि किसी बात पर डांटने से उनकी 16 वर्षीय बेटी नाराज होकर घर से चली गई थी। दो दिन बाद खुद ही घर वापस आ गई थी। पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश लाल बाबू यादव ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में सफल नहीं हुआ, इसलिए आरोपी को बरी किया जाता है।

विज्ञापन

किशोरी ने अदालत में बयान दिया कि वह आरोपी को पहचानती ही नहीं है। घर से नाराज होकर बस में बैठकर कहीं चली गई थी। उसके साथ कोई घटना नहीं हुई थी। किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान को पलटते हुए कहा कि पड़ोसियों ने धमकाया था कि इस तरह का बयान नहीं दिया तो उसके पापा को पुलिस जेल भेज देगी।

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार, पांच अप्रैल 2015 को साहिबाबाद थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि दो अप्रैल को उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी। इसी दौरान पास में ही किराए के मकान में रहने वाला दानिश उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। सुनवाई के दौरान पिता-पुत्री के बयान दर्ज हुए थे, जबकि पुलिस ने नौ साक्ष्य पेश किए थे।
विज्ञापन

पहले किशोर न्याय बोर्ड में चला था मुकदमा
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में दानिश पर मुकदमा पहले किशोर न्यायालय बोर्ड में चलाया गया। वहां पर 26 मार्च 2016 को दानिश की उम्र 18 साल मानते हुए केस पॉक्सो एक्ट के तहत कोर्ट में भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें