फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच... विवाद और टेंशन: दो समुदायों में कहासुनी के बाद जमकर पथराव, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 04 Oct 2025 10:40 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर

सार

गढ़मुक्तेश्वर के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में शौच को लेकर दो समुदायों में कहासुनी के बाद पथराव हुआ। जिसमें एक युवक घायल हो गया। दोनों पक्ष फरार है। पुलिस ने स्थिति शांत कर जांच शुरू की, कोई तहरीर न मिलने पर कार्रवाई लंबित है। फिलहाल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
दो पक्ष आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में शौच करने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो समुदाय आमने सामने  जमकर पथराव किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जैसे-जैसे शांत करते हुए आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम को कुछ लोग माता रानी की जात लगाने के बाद गांव में फेरी लग रहे थे। इसी दौरान एक युवक शौच करने के लिए प्रभात फेरी से बाहर आ गया। युवक द्वारा शौच करने पर दूसरे समुदाय के युवक ने मना किया जिसको लेकर दोनों के बीच का सुनी हो गई। 

मौके पर मौजूद ग्रामीण ने दोनों का समझौता कर दिया। लेकिन कुछ देर के बाद विशेष समुदाय के युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। जहां उन्होंने जमकर गाली गलौज की इसको लेकर विरोध किया गया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


जिसमें एक युवक घायल हो गया। मौके पर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों ही पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए। इस संबंध में सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें