फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: इकरा हसन, हरेंद्र मलिक और मोहिबुल्लाह नदवी... बरेली जाने की जिद पर अड़े सपा सांसद, दिल्ली वापस भेजा

Sat, 04 Oct 2025 01:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मामला का चार अक्तूबर यानी आज सुबह करीब 10:15 बजे का है। जब सांसदों का काफिला दिल्ली से बरेली की तरफ बढ़ रहा था। सूचना मिलते ही एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव कौशांबी, खोड़ा और इंदिरापुरम थाने की फोर्स लेकर एनएच नौ पर पहुंचे। बेरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया और सांसदों के काफिले को रोक लिया।
विज्ञापन
बरेली जा रहे सपा सांसदों को यूपी बॉर्डर पर रोक दिल्ली वापस भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हुए बवाल के बाद राजनैतिक गलियारों में भी हलचल है। शनिवार सुबह दिल्ली से बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद इकरा हसन, मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को यूपी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नौ पर ही रोक लिया। 

विज्ञापन


मामला का चार अक्तूबर यानी आज सुबह करीब 10:15 बजे का है। जब सांसदों का काफिला दिल्ली से बरेली की तरफ बढ़ रहा था। सूचना मिलते ही एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव कौशांबी, खोड़ा और इंदिरापुरम थाने की फोर्स लेकर एनएच नौ पर पहुंचे। बेरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया और सांसदों के काफिले को रोक लिया। करीब एक घंटे तक तीनों सांसद बरेली जाने की जिद पर अड़े रहे। वहीं पुलिस ने बरेली में लागू धारा 144 का हवाला देते हुए जाने से रोक दिया। 

एक घंटे की बातचीत के बाद तीनों सांसदों को यूपी पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर तक छोड़कर वापस भेजा। हालांकि इस दौरान एनएच नौ पर काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बरेली में निषाधाज्ञा लागू होने की वजह से सपा सांसदों को रोका गया था। बातचीत के बाद उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया गया। वहीं ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती कर यातायात को सुचारू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें