फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रास्ते में चारपाई बिछाने की बात पर दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के रामस्वरूप कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में रहने वाले सूर्या और सुंदर सोमवार की रात गली के रास्ते में चारपाई बिछाने की बात पर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। स्थानीय लोगों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब मारपीट व पथराव करने वाले मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने सूर्या व सुंदर समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। विवाद के समय की सामने आई वीडियो में महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने उनकी पहचान करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


साहिबाबाद थाने के दरोगा अवनीश कुमार ने बताया कि 17 मार्च की रात वाल्मीकि मोहल्ले की गली में सूर्या चारपाई बिछाकर लेटा हुआ था। तभी दूसरी तरफ से सुंदर पहुंचा। बताया कि उस समय आरोपी सुंदर शराब के नशे में था। नशे की हालत में उसकी सूर्या से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि दोनों के परिजन भी आमने-सामने आ गए। देर रात पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच झगड़े और मारपीट की वजह से स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। किसी व्यक्ति की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची, तब आरोपी भाग गए।
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सूर्या, सुंदर, सुमित और अंकित को मुकदमे में नामजद किया गया है। वहीं, विवाद के दौरान स्थानीय लोगों की बनाई वीडियो भी पुलिस को मिली है। वीडियो में मारपीट करते हुए कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं, जिनकी पहचान का काम किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें