फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगाजल प्लांट में इलेक्ट्रिक फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। प्रताप विहार और सिद्धार्थ विहार दोनों गंगाजल प्लांट में इलेक्ट्रिक फॉल्ट होने की वजह से मंगलवार दोपहर बंद हो गए। इसकी वजह से टीएचए में मंगलवार शाम को गंगाजल नहीं मिला। वहीं नोएडा और खोड़ा के लोगों को भी गंगाजल नहीं भेजा जा सका। अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट ठीक नहीं हुआ तो बुधवार शाम को भी गंगाजल की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम, वसुंधरा व वैशाली में मंगलवार शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होने पर लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया। तो पता चला कि प्लांट बंद होने की वजह से भंडारन किए हुए गंगाजल को सुबह के लिए रोक लिया गया है। सुबह में लोगों को ज्यादा गंगाजल की जरूरत होती है। वहीं, जल निगम के अधिशासी अभियंता ब्रह्मानंद ने बताया कि प्लांट में बड़ा इलेक्ट्रिक फॉल्ट होने की वजह से गंगाजल आपूर्ति बाधित है। जनरेटर चलाने के लिए डीजल के रुपये नहीं है। जब तक फॉल्ट ठीक नहीं हो जाता है, आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें