फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 400 साल पुरानी भागवत गीता ट्रांस हिंडन से बरामद, आरोपी हिरासत में, चोर खुद पुलिस को गीता तक ले गया

Sat, 28 Dec 2024 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

भागवत गीता की बरामदगी को दो टीम गठित की गई थीं। शनिवार को पुलिस को एक कॉलर ने सूचना दी कि भागवत गीता ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक स्थान पर सुरक्षित रखी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान चोरी भागवत गीता पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि भारतीय सनातन सेवा संस्थान द्वारा प्रताप विहार में 15 दिसंबर से भागवत कथा का आयोजन किया गया था। हरिद्वार स्थित मोहन गोकुलधाम के पीठाधीश्वर कृष्ण संजय यहां पर भागवत कथा कहते हैं। उनके पास 400 साल पुरानी भागवत गीता है, जिसे पढ़कर वह कथा का पाठ करते है। बताया कि कुछ अराजक तत्वों ने भागवत गीता को चोरी कर लिया था। सीसीटीवी खंगालने पर चोर की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

बताया कि भागवत गीता की बरामदगी को दो टीम गठित की गई थीं। शनिवार को पुलिस को एक कॉलर ने सूचना दी कि भागवत गीता ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक स्थान पर सुरक्षित रखी है। नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान से भागवत कथा बरामद कर ली। बताया कि भागवत गीता को चुराने की साजिश में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। रविवार को इस मामले में राजफाश किया जाएगा। हरिद्वार स्थित मोहन गोकुलधाम के पीठाधीश्वर कृष्ण संजय सिंह ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पार्षद और पीठाधीश्वर का विवाद उजागर
भागवत चोरी के मामले में कथावाचक और एक पार्षद का विवाद पुलिस जांच में सामने आया था। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पार्षद और कथावाचक सहित सात लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस के दबाव में भागवत गीता चोरी करने वाले ने थाना निरीक्षक को फोन कर गीता की बरामदगी कराई है। रविवार को गीता बरामदगी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें