फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में तीन दिन स्कूल बंद: लगातार बारिश के चलते DM का आदेश, 8वीं तक के लिए एडवाइजरी जारी

Fri, 27 Dec 2024 10:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में डीएम ने लगातार बारिश के चलते आठवीं तक के स्कूल तीन दिन बंद रखने का आदेश दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली समेत गाजियाबाद और नोएडा में सुबह से ही बारिश हो रही है। 
विज्ञापन
स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत एनसीआर में शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अभी भी मौसम बंधा हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से गाजियाबाद प्रशासन ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बारिश की वजह के कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूलों को 28 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं कक्षा नौं से ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से संचालित होंगी। 

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
राजधानी में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशान भी होना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 42.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वर्ष 1923 के बाद दिसंबर में इतनी ज्यादा बारिश पांचवीं बार दर्ज की गई। 13 दिसंबर, 2019 को 33.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें