फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा भरेंगे वाहन, हापुड़ चुंगी से दूर होगा जाम का झाम

Thu, 05 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
हापुड़ चुंगी चौक पर जाम का काम तमाम करने की दिशा में जीडीए ने काम शुरू कर दिया है। करीब एक साल से चल रही इस योजना को जीडीए अब अमली जामा पहनाने जा रहा है। करीब 38 करोड़ की लागत से बनने वाले इस चार लेन फ्लाईओवर के लिए जीडीए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


जीडीए सचिव/उपाध्यक्ष रविंद्र गोडबोले के अनुसार लंबे समय से हापुड़ चुंगी चौक पर फोर लेन फ्लाईओवर बनाने का काम प्रस्तावित था। एनएच-24 को एनएच-58 से जोड़ने वाली सड़क के बीच पड़ने वाले इस चौक पर आए दिन जाम की समस्या से लोग जूझते थे।

दरअसल इसी चौक से गाजियाबाद शहर के अंदर से मुरादाबाद, बरेली, रामपुर और लखनऊ जाने वाले वाहनों के अलावा, बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाहनों को भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में इस चौक पर ट्रैफिक का दबाव बना रहता है।
विज्ञापन


जीडीए सचिव ने बताया कि अब विगत दिनों चार लेन बनने जा रहे इस फ्लाईओवर की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं थी। अब जीडीए इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया 16 मई से 26 मई के बीच पूरी कर ली जाएगी।

जीडीए सचिव ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए 18 माह का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि जनवरी 2018 से जनता को इस फ्लाईओवर का तोफा मिल सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें