फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने तीन भाइयों को कुचला: दो ने तोड़ा दम, एक लड़ रहा जिंदगी की जंग; अब कौन करेगा दिनेश का कच्चा घर पक्का?

Wed, 02 Sep 2026 05:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा।

सार

राजकुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई दिनेश व हीरालाल करीब सात साल पहले गांव से गाजियाबाद चले गए और वहीं पर परिवार के साथ रहते हैं। हीरालाल की दो बेटी अंजली व शिवानी की शादी हो गई और प्रशांत अभी दसवीं कक्षा में पढ़ रहा है। वहीं, दिनेश का एक बेटा शिवम और दो बेटियां प्रियंका व सालनी हैं। दोनों भाइयों की मौत से हीरालाल की पत्नी सीमा, दिनेश की पत्नी कुसुम और चार बच्चों पर आर्थिक संकट आ गया है। 
विज्ञापन
ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित जीटी रोड पर दादू पॉटरी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन भाइयों को टक्कर मार दी। इसमें दो सगे भाई हीरालाल (47) और दिनेश (44) की मौत हो गई और तहेरे भाई जयपाल घायल हो गए, जिसका कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ शोभित कुमार अत्री समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पहुंच कर जांच की। परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन

मजदूरी करते थे दोनों भाई
अरनिया थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनके ताऊ वीरपाल के बेटे हीरालाल (47) और दिनेश (44) गाजियाबाद के छिजारसी क्षेत्र स्थित यादराम मार्केट के पास अपने परिवार के साथ रहते थे। वहीं मेहनत मजदूरी कर परिवार पालन पोषण करते थे। गांव मंसूरपुर में स्थित उनका मकान कच्चा था, जो बारिश के कारण और खराब हो गया था। 

एक ही बाइक से बाजार गए थे तीनों भाई
ऐसे में मकान की छत को पक्का करने और फर्श का भराव करने के लिए रविवार को भाई दिनेश अकेला गांव आया था। जो मकान में मरम्मत का कार्य करा रहे थे। बुधवार सुबह हीरालाल भी बाइक से गांव आ गया। गांव से दिनेश, हीरालाल और दूसरे ताऊ रमेश का बेटा जयपाल तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर खुर्जा तहसील जा रहे थे। जहां पर हीरालाल को जन सेवा केंद्र पर आधार कार्ड में संशोधन कराना था और मकान के लिए कुछ सामान लेना था। 

तीन को ट्रक ने रौंदा
जब वह जीटी रोड पर दादू पॉटरी के पास पहुंचे तभी पीछे से ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह तीनों गिर गए। इसमें ट्रक तीनों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। राहगीरों ने शोर मचाया और ट्रक को रोक लिया। चालक ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। दिनेश और जयपाल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां से परिजन दिनेश और जयपाल को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे। जहां थोड़ी देर उपचार के बाद दिनेश को भी मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, जयपाल का उपचार शुरू कर दिया गया। सूचना पर सीओ शोभित कुमार अत्री कैलाश अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों से जानकारी ली।  

दो महिला व चार बच्चों पर आर्थिक संकट 
मंसूरपुर गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई दिनेश व हीरालाल करीब सात साल पहले गांव से गाजियाबाद चले गए और वहीं पर परिवार के साथ रहते हैं। हीरालाल की दो बेटी अंजली व शिवानी की शादी हो गई और प्रशांत अभी दसवीं कक्षा में पढ़ रहा है। वहीं, दिनेश का एक बेटा शिवम और दो बेटियां प्रियंका व सालनी हैं। दोनों भाइयों की मौत से हीरालाल की पत्नी सीमा, दिनेश की पत्नी कुसुम और चार बच्चों पर आर्थिक संकट आ गया है। परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है। गांव वाला घर रहने की स्थिति में नहीं है और कोई जमीन भी नहीं है। वहीं, गाजियाबाद में दोनों के परिवार किराए घर में रहते हैं। 
विज्ञापन

पुलिस का बयान
सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जो वर्तमान में गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहते थे। किसी काम से गांव आए हुए थे। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। - शोभित कुमार अत्री, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें