फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 31 तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आज से होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मानसून के साथ बढ़ने वाले डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में मंगलवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा। 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ 12 अन्य विभाग भी सहभागी होंगे। इस दौरान जागरूकता, साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव और संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी पर जोर दिया जाएगा। अभियान की शुरुआत संयुक्त जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकालकर की जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिला मलेरिया अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत डेंगू और मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जलभराव वाले स्थानों की नियमित जांच की जाएगी और मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र ने बताया कि 11 जुलाई से दस्तक अभियान भी शुरू किया जाएगा। इसके तहत एएनएम और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (सारी) के लक्षण वाले लोगों की पहचान करेंगी। साथ ही क्षय और कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की जानकारी जुटाकर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष अब तक डेंगू के चार और मलेरिया के पांच मामले सामने आ चुके हैं। पिछले वर्ष के आंकड़ों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें