फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशु मलिक बोले- आरएसएस और भाजपा की भाषा बोलते हैं आजम खां

Fri, 28 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
आशु म‌लिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा एमएलसी आशु मलिक ने आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आरएसएस और भाजपा की भाषा बोलते हैं। उनके भाषण से सिर्फ भाजपा को फायदा होता है। उन्होंने ने आजम खां को मुसलमान विरोधी बताया है। एमएलसी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से पवन पांडे को मंत्री पद से बर्खास्त करने की भी मांग की है।
विज्ञापन


एमएलसी आशु मलिक बृहस्पतिवार को लखनऊ से मुरादनगर भारत कालोनी स्थित अपने आवास पर आए। पहले से आवास के बाहर मौजूद समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए एमएलसी आशु मलिक ने कहा कि नगर विकास मंत्री आजम खां को साढ़े चार साल बाद मुसलमानों की याद आई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान आजम खां ने मोबाइल बंद रखा था। उन्होंने कहा कि आजम खां भाजपा से अंदरखाने मिले हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रातों रात उत्तराखंड के राज्यपाल को उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार देकर आजम खां की रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी को मान्यता दिलाई थी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी से मुस्लिमों को नहीं, आजम खां को निजी लाभ होगा। आजम खां के भाषण हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने वाले होते हैं। हाशिमपुरा और मलियाना कांड के पीड़ितों का मुआवजा तक उन्होंने रुकवा रखा दिया था।

आशु मलिक ने कहा कि उन्होंने स्वयं सीएम अखिलेश यादव से मिलकर हाशिमपुरा, बिसहाड़ा और मलियाना कांड के पीड़ितों की मदद कराई। उन्होंने कहा कि वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के वफादार सिपाही हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम आवास पर मंत्री पवन पांडेय ने मेरे साथ मारपीट की थी। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पवन पांडेय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। अब वह सीएम से पवन पांडेय को मंत्री मंडल से भी बर्खास्त करने की मांग करते हैं।

आशु मलिक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और सीएम अखिलेश यादव के बीच चला विवाद जल्द निपट जाएगा। पारिवारिक विवाद में किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं पड़ना चाहिए।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष परवेज चौधरी, हारुन चौधरी, नूर मोहम्मद, जमशेद अली, शाहनवाज राणा के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़ और गाजियाबाद से पहुंचे समर्थक मौजूद रहे।

पवन पांडेय को जूता मारने पर 50 हजार की घोषणा
एमएलसी के आवास पर आयोजित सभा में कैला भट्टा निवासी मलिक समाज के नेता आरिफ मलिक ने आशु मलिक के सामने एलान किया कि जो व्यक्ति पवन पांडेय को जूता मारेगा और जूते की माला पहनाएगा, उसे वह पचास हजार रुपये इनाम देंगे। इस पर एमएलसी ने आरिफ से माइक तो छीन लिया लेकिन कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें