फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनामी पर ससुर ने दी जान: बहू ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप... बुजुर्ग ने सुसाइड नोट में लिखा यह; जांच जारी

Sun, 08 Sep 2024 04:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

मृतक पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे थे। जिसके चलते कई बार लोगों ने उनसे परेशानी का कारण भी पूछा, लेकिन उन्होंने किसी से भी इसका जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुत्र वधू द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने से खफा ससुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि फांसी लगाने से पहले ससुर ने एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें पुत्र वधू समेत छह लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का जिक्र किया है। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी दुष्कर्म के मामले में समझौते के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

कोतवाली देहात के अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार को अपने घर में फांसी लगा ली। मृतक के मामा ने बताया कि परिजनों को फांसी लगाने की जानकारी मिली तो वह फांसी से उतारकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें लिखा गया था कि पुत्रवधू द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। 

इसके लिए हापुड़ में एक मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। अब केस में समझौते के नाम पर आरोपी 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बार-बार धमकी दी जा रही थी कि यदि धनराशि नहीं दी तो वह परिवार के सभी लोगों को दुष्कर्म के मामले में फंसा देंगे। सुसाइड नोट में पुत्रवधू के साथ फुरकान, खालिद, गफ्फार, सलीम व साजिद के नाम का भी जिक्र है। साथ ही साजिद द्वारा जेवरात छीनने का भी जिक्र किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले माह भी खाते से 55 हजार रुपये निकालकर ले गए थे। मृतक पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे थे। जिसके चलते कई बार लोगों ने उनसे परेशानी का कारण भी पूछा, लेकिन उन्होंने किसी से भी इसका जिक्र नहीं किया। मृतक के मामा ने बताया कि आरोपी पक्ष की ओर से कल भी समझौते के लिए फोन आया था, लेकिन उन्होंने धनराशि देने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी पुत्र वधू समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बरामद सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों की शिकायत और सुसाइड नोट की जांच रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें