लोनी। कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में रुपयों के विवाद में बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पिता पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटा समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बेटे के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में वाजिद परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा शोएब शामली में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। वाजिद ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शामली से आकर उनसे पैसे मांगता है जबकि वह अलग रहता है। रुपयों को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार रात शोएब अपने दो दोस्तों शाहरुख और शाहनवाज को लेकर वाजिद के घर पहुंचा। यहां रुपयों को लेकर फिर विवाद हुआ। गुस्से में आकर शोएब ने अपने पिता की तरफ देसी हथियार से फायरिंग कर दी। वाजिद ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करी गई है। पुलिस बाग शनिवार को शाहरुख और शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। शोएब अभी फरार चल रहा है। कब्जे से देसी हथियार भी बरामद कर लिया है।