फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को पहले फुसलाकर अपने साथ ले जाता था। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली महिला एक फैक्टरी में काम करती है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाहरुख नाम का एक व्यक्ति उसे काम दिलाने के बहाने अपने आवास पर ले जाता है। यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई मिलकर महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली। महिला का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया गया। एसीपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें