फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से नेपाली नागरिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एक 40 वर्षीय नेपाली नागरिक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे डायल 112 को पिलर संख्या 32 के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त नेपाल के जिला कैलाली के गांव पथरैया निवासी प्रकाश ताम्रकार पुत्र नर बहादुर के रूप में हुई। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें