फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह लाख लोगों को मिलना शुरू हुआ गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करीब तीन सप्ताह से गंगाजल का इंतजार कर रहे निवासियों के लिए अच्छी खबर है। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगाजल शोधन संयंत्र से आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम समेत विभिन्न इलाकों में रहने वाले करीब छह लाख लोगों को राहत मिलने लगी है। सोमवार शाम से कई क्षेत्रों में पानी मिलना शुरू हो गया।
विज्ञापन

गंगनहर की वार्षिक सफाई और रखरखाव के चलते 20 अक्तूबर की आधी रात को हरिद्वार से पानी की आपूर्ति रोक दी गई थी। इसका सीधा असर गाजियाबाद में गंगाजल की आपूर्ति पर पड़ा। सिद्धार्थ विहार स्थित 240 और 120 एमएलडी क्षमता वाले दोनों संयंत्रों का संचालन बंद करना पड़ा था। इन प्लांट से टीएचए के अलावा सिद्धार्थ विहार और नोएडा के कई क्षेत्रों में पेयजल पहुंचाया जाता है। हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़े जाने के बाद भी कम जलस्तर के कारण पानी को गाजियाबाद तक पहुंचने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। इससे लोगों को अतिरिक्त दिनों तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। अब पर्याप्त पानी पहुंचने के बाद संयंत्रों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे प्रभावित इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें