फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोदाम की दीवार तोड़कर छह भरे गैस सिलिंडर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत और लॉकडाउन जैसी अफवाहों के बीच टीलामोड़ थानाक्षेत्र में एलपीजी गैस सिलिंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। भनेड़ा राजपुरा मार्ग स्थित एचपी गैस एजेंसी के गोदाम की दीवार तोड़ कर चोरों ने छह भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। मामला 27 मार्च की देर रात का है। 28 मार्च की सुबह एजेंसी मालिक इंदिरापुरम के न्यायखंड तीन निवासी मोहित कुमार को जानकारी हुई। पुलिस ने शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज कराई प्राथमिकी में मोहित कुमार ने बताया कि वह टीलामोड़ क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलिंडर की एजेंसी संचालित करते हैं। 28 मार्च की सुबह चौकीदार शेर सिंह ने रोज की तरह शोर मचाया तब छह चोर टूटी हुई दीवार के रास्ते बाहर निकलकर भाग गए। सुरक्षा गार्ड ने कॉल करके गोदाम की दीवार टूटी होने की जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे तब पता चला कि गोदाम के पीछे की दीवार टूटी हुई थी। तीन सुरक्षा जालियां भी टूटी व क्षतिग्रस्त मिलीं। जब उन्होंने स्टाफ कर्मियों को बुलाकर स्टॉक की जांच कराई तब छह एलपीजी सिलिंडर गायब मिले। बताया कि गोदाम के बाहर एक बाइक और एक स्कूटी लावारिस पड़ी मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर दो वाहनों से गोदाम तक पहुंचे और सिलिंडर चोरी कर किसी अन्य वाहन से लेकर भागे होंगे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया और तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दो टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगी हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें