फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह दिन बाद भी अनसुलझी पहेली कैसे लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में लगी भीषण आग के छह दिन बाद भी उसके कारणों से धुंध छंटी नहीं है। जांच टीम अब तक न तो आग लगने की वजह तय कर पाई है और न ही कोई ठोस सुराग हाथ लगा है। हालात ये हैं कि जांच फिलहाल बैठकों और बयानों तक सिमटी नजर आ रही है।
विज्ञापन

29 अप्रैल को लगी इस आग में 21 फ्लैट प्रभावित हुए, जिनमें से सात पूरी तरह जलकर राख हो गए। शुरुआत में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई थी, लेकिन दमकल विभाग इसे खारिज कर चुका है और तकनीकी जांच में भी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एक पीड़ित मितेश पालीवाल ने आग को साजिश करार दिया, लेकिन इस दिशा में भी कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।

जांच के दौरान डी टावर के उस फ्लैट पर भी फोकस गया, जहां पिछले पांच साल से फर्नीचर और पीवीसी का काम चल रहा था और रोजाना श्रमिक आते थे। आशंका थी कि धूम्रपान के दौरान आग भड़की होगी, लेकिन टाइमलाइन ने इस थ्योरी को भी कमजोर कर दिया। जांच में सामने आया कि श्रमिक करीब 10 बजे फ्लैट में आते थे, जबकि आग इससे पहले ही लग चुकी थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज भी जांच टीम को कोई स्पष्ट सुराग नहीं दे सकी है, जिससे मामला उलझ गया है। फिलहाल संयुक्त जांच टीम अलग-अलग एंगल से पड़ताल कर रही है, लेकिन नतीजा अब तक शून्य है।

-
जांच अटकी बयानों में

हादसे के बाद आरडब्ल्यूए की बैठकों, अधिकारियों के साथ बातचीत और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दमकल विभाग अब तक 15 से 20 लोगों के बयान दर्ज कर चुका है, लेकिन जांच की दिशा आगे बढ़ती नहीं दिख रही।


जांच टीम का इंतजार करते रहे लोग

दो मई को जांच टीम सोसायटी पहुंची जरूर, लेकिन हंगामे के चलते बिना जांच किए लौट गई। सोमवार को दोबारा आने का आश्वासन दिया गया था, मगर टीम नहीं पहुंची। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी गई, जिससे लोग दिनभर इंतजार करते रहे।


अधिकारी बोले

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के मुताबिक, घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है और तकनीकी टीम जांच में जुटी है। आरडब्ल्यूए से एनओसी से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं और जल्द ही आग लगने के कारणों का पता लगाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें