साहिबाबाद। टीलामोड़ के राजपुर निवासी अनुपमा ने परिचित दंपती पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामला एक मई का है और पुलिस ने तीन मई को आरोपी लाला और उनकी पत्नी माला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित अनुपमा ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर पर मोबाइल फोन चला रही थीं और उसी दौरान लाला और उसकी पत्नी माला घर में घुस आए। आरोपियों ने मोबाइल फोन चलाने की बात पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने गाली-गलौज शुरू की और मोबाइल फोन चलाने से मना किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट कर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।