फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शटल पैसेंजर की लेटलतीफी से यात्री परेशान

Thu, 29 Jan 2026 11:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर का संचालन बिगड़ने से बृहस्पतिवार को दैनिक रेल यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर के साथ ही आसपास के क्षेत्र से रोजाना रेल यात्री गाजियाबाद, दिल्ली नौकरी, व्यवसाय के लिए जाते हैं। सुबह अधिकांश यात्री बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर का सहारा लेते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को ट्रेन एक घंटा 40 मिनट की देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई। इस कारण यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ा और गंतव्य को पहुंचने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा सहरसा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, बरेली जंक्शन से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, लखनऊ जंक्शन से मेरठ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटा, भुज से बरेली जंक्शन को जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि कुछ ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से होने के कारण गंतव्य को भी देरी से पहुंची, ट्रेनों के संचालन में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें