फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे कमाल

Fri, 13 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
opening - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनएच-58 स्थित एकलव्य शूटिंग एकेडमी में तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। इस चैंपियनशिप में विभिन्न जनपदों के 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नूर हसन मलिक और सिकंदर यादव ने कहा कि खिलाड़ी सच्ची लगन और मेहनत से खेलें तो सफलता जरूर मिलेगी।

गाजियाबाद ही नहीं अन्य क्षेत्रों में भी शूटिंग की कम ही एकेडमी है। सरकारी स्तर पर भी इसका प्रचार नहीं होता, जिससे नए खिलाड़ी सामने नहीं आ पाते। ऐसी प्रतियोगिताओं के जरिए खिलाड़ियों को एक मंच मिलेगा।

शूटिंग कोच रहीश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बागपत, नोएडा, हापुड़, मेरठ और गाजियाबाद के खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर रिलीफ के राउंड होंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की 30 श्रेणियां शामिल होंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन कई श्रेणियों के मैच खेले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें