फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रंजिश को लेकर जितेंद्र पर की गई थी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी जितेंद्र पर रंजिश को लेकर फायरिंग की गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने ककोड़ सैनी मार्केट में सरे बाजार दिनदहाड़े जितेंद्र की कार पर फायरिंग कर दी थी। सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। जितेंद्र ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11ः30 बजे वह ककोड़ में सिकंदराबाद रोड स्थित दुकान पर मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए आए थे। जैसे ही उन्होंने बाला जी मोबाइल की दुकान पर अपनी कार रोकी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावारों ने गाड़ी के सामने बाइक को खड़ा कर उनपर फायरिंग शुरू की दी थी। किसी तरह उन्होंने गाड़ी में लेटकर अपनी जान बचाई। उनके पिता धर्मपाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया कि उनकी गांव निवासी अमित से रंजिश चल रही है। इस घटना में भी गांव धनौरा निवासी अमित, उसके पिता राजेंद्र, हरेंद्र, अमित जौनू, गांव जमालपुर थाना शिकारपुर निवासी जयकुमार उर्फ जैयका ने उनकी हत्या कराने की साजिश रची है।
विज्ञापन

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने की धाराओं में और अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ घटना को अंजाम देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अमित अलीगढ़ में, जयकुमार उर्फ जैयका बांदा में, हरेंद्र फौजी जिला कारगार में निरूद्ध हैं। आरोपी अमित के जेल ट्रांसफर की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें