फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अधिवक्ता से 1.05 लाख की ठगी, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अधिवक्ता से धोखाधड़ी कर 1.05 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता पुष्पेंद्र कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह कलक्ट्रेट कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। चार अप्रैल 2026 को अपनी बहन के घर गांव पौटा कबूलपुर गए थे। आरोप है कि अगले दिन गांव निवासी मन्नू उन्हें जरूरी काम बताकर कुचेसर ले गया, मन्नू के साथ सागर और एक अन्य युवक भी था। तीनों ने उनसे 50 हजार रुपये नकद और 55 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें