फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बंद के आदेश के बाद भी मंडी में खोली गईं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवीन सब्जी एवं फल मंडी में कुछ आढ़तियों और दुकानदारों ने नियमों को ताक पर रखकर बंद के दिन भी दुकानें खोलीं। हर माह की तरह इस माह भी पहली तारीख को बंद होने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद कुछ दुकानदार मंडी में दुकान का संचालन करते नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मंडी में कई दुकानें खुली मिलीं। मंडी आढ़तियों ने बताया कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को दुकानें बंद रखने के आदेश हैं लेकिन कुछ आढ़ती और दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। दुकानदार नितिन अट्टरी ने बताया कि साल 2020 से पहले मंडी को 365 दिन खोला जाता था। जिससे मजदूरों सहित आढ़तियों और दुकानदारों को छुट्टी नहीं मिलती थी। जिसके विरोध पर सभी आढ़ती और दुकानदारों ने एकजुट होकर माह में चार दिन के अवकाश की मांग रखी थी। जिसको गंभीरता से देखते हुए मंडी समिति ने माह की पहली तारीख को मंडी बंद के आदेश जारी किए। लेकिन इन आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।
मंडी में दुकान खोले आरिफ अंशारी ने बताया कि उन्हें दुकान बंद करने का कोई आदेश नहीं मिला। इसके चलते दुकान खोली है। साथ ही उन्होंने कहा कि दुकान बंद करने से होने वाले आर्थिक नुकसान को वह नहीं झेलना चाहते। वहीं, मामले पर जानकारी देते हुए मंडी सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि माह में एक दिन दुकान बंद करने के आदेश करीब पांच साल पहले किए जा चुके हैं। मामले को संज्ञान में लिया गया है, बंद के दिन दुकान खोलना मंडी नियमों का उल्लंघन है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें