फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में बुधवार रात एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दुकानदार संजीत कुमार की मौत हो गई। संजीत मूलरूप से गांव हृदयनगर, थाना वीरपुर, जनपद सुपौल बिहार के निवासी थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया है।
विज्ञापन


एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मधुबन बापूधाम में 16 मंजिला बिल्डिंग के नजदीक एक बिल्डिंग निर्माणाधीन है। संजीत कुमार मधुबन बापूधाम में ही जरनल स्टोर और चाय की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात वह निर्माणाधीन मंजिल में किसी काम से गए। अंधेरा होने के चलते वह दूसरी मंजिल से लिफ्ट लगाने के लिए छोड़े गए स्थान से नीचे गिर गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो संजीत की मौत हो चुकी थी। छह माह पूर्व ही उन्होंने मधुबन बापूधाम में दुकान खोली थी। एसीपी ने बताया कि मामले में अभी काई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें