फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिप्रा सन सिटी में गेट विवाद, फिर हंगामा

Fri, 01 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शिप्रा सन सिटी में गेट लगाने पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह फेज-1 और फेज-2 के एओए के पदाधिकारी टूटे हुए गेट की वेल्डिंग कराने पहुंचे, जिस पर रिगेलिया मार्केट के दुकानदार और कुछ रेजिडेंट्स जाम हो गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने फिर से हंगामा किया। इस पर गेट लगाने का काम रोक दिया गया। एओए का आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने मौके से गेट भी हटा दिया। गेट रिगेलिया हाइट के पास मिला। एओए ने दोपहर को प्रेसवार्ता कर बताया कि जीडीए से बैठक के बाद भी गेट लगाने का विरोध हुआ तो प्रशासन की मदद ली जाएगी।

हंगामे के बाद फेज-2 की विंडसर एंड नोवा एओए ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी और गेट लगाए जाने पर हो रहे विरोध को गलत बताया। प्रेसवार्ता में एओए के अध्यक्ष गोपाल पांडेय ने बताया कि गेट खुले रहने से सोसायटी की सुरक्षा को खतरा हैं।
विज्ञापन


एओए सचिव पीयूष मिश्रा ने कहा कि जीडीए ने 2008 में यहां दीवार बनाने का निर्देश दिया था, लेकिन गेट लगाने का निर्णय लिया गया। कई बार प्रयास किया गया, लेकिन विरोध के कारण गेट नहीं लग सका। उन्होंने बताया कि शनिवार को जीडीए के साथ बैठक होगी।

इसके बाद स्थायी रूप से गेट लगाकर रास्ता बंद किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से भी मदद मांगी जाएगी। इस दौरान एओए की ओर से  सीपी बालयान, संजय राघव, तपन वर्मा, छवि, कपिल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस संबंध में बुधवार की रात फेज-1 और फेज-2 एओए के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई,  जिसमें तय हुआ कि शनिवार को जीडीए के साथ बैठक में जो निर्णय लिया जाएगा, उसे माना जाएगा।

- स्कूल टाइम में खुला रहेगा गेट
एओए ने कहा कि गेट लगने के बाद स्कूल टाइम पर खुला रहेगा। सुबह 6 से 9 बजे तक और दोपहर 12 से 3 बजे तक गेट खुला रहेगा। पैदल आने वालों के लिए छोटा गेट खुला रहेगा। ऐसे में गेट का विरोध करना जायज नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें