फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण से हाईवे पर रुकी वाहनों की रफ्तार

Fri, 18 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की ओर से चल रहा नाला निर्माण ठेकेदारों की हठधर्मिता के कारण लोगों के परेशानी का सबब बना है। शुक्रवार को राज चौराहे से सौंदा रोड कट तक रोका गया नाले का पानी सड़क पर आ गया। इसके चलते हाईवे पर जाम के हालात बने रहे और बदबू के कारण लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया। बता दें कि एडीएम और समय-समय पर एसडीएम पंप लगाकर नाला निकालने के आदेश दे चुके है। इसके बावजूद ठेकेदारों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन



पिछले दिनों नगर वासियों की शिकायत पर एडीएम उदय सिंह ने निरीक्षण कर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पंप लगाकर सड़क पर भरे पानी को निकालने के निर्देश दिए थे। एसडीएम भी कई बार आदेश दे चुके है। मगर आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। ईओ आरके प्रसाद का कहना है कि कई बार ठेकेदार को हिदायत दी जा चुकी है। अब ठेकेदारों के विरुद्घ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें