फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महीने नहीं चल पाएगा काला

Sun, 27 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
गन शॉट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश यूनुस उर्फ  काला के पैर में दो गोली लगने के कारण वह आने वाले कई महीनों तक अपने पैरों पर नहीं चल पाएगा। संयुक्त अस्पताल में रविवार को हुए काले के पैर के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उसके पैर से दो गोलियां निकाली हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 24 नवंबर को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने काला को डासना जेल भेजा था। जहां से उसे उपचार के लिए संजय नगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सीएमएस दिनेश शर्मा का कहना है कि काला के पैर से दो गोली निकाल दी गई हैं।

उसके घुटने की हड्डी में फैक्चर हुआ है, जिसके चलते उसके पूरे पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। इसकी वजह से काला अगले तीन ने पांच तक माह तक अपने पैरों पर चल नहीं सकेगा। सीएमएस का कहना है कि सोमवार को काला को अस्पताल से डासना जेल शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन


अर्शी मलिक के परिवार की सुरक्षा बरकरार
 एसपी सिटी का कहना है कि काला की गिरफ्तारी के बाद भी अर्शी मलिक के परिवार की सुरक्षा बरकरार है। सूत्रों की मानें तो काला के गुरु साबिर चौधरी और उसकी गर्लफ्रेंड आशिमा के अलावा उसके गैंग के अधिकतर साथी जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। इससे अर्शी के परिवार पर खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें