फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मई से जुलाई तक कई प्रतियोगी परीक्षाएं, बिना अनुमति नहीं जाएंगे छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मई, जून और जुलाई में कई प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाएं जनपद में प्रस्तावित है। शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से परीक्षा तिथि पर बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जाने का निर्देश शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी निर्देश में जिन तिथियों का जिक्र किया गया है उनमें 21 मई को 26 परीक्षा केंद्रों पर लेखा परीक्षा, 24 मई को 47 केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग की प्री परीक्षा। 31 मई को 22 परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड, तीन, चार जून को 18 परीक्षा केंद्रों पर टीजीटी। आठ, नौ और 10 जून 25 केंद्रों पर नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा। 19 जून से 21 जून तक तीन परीक्षा केंद्रों पर भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा। 14 जून को 25 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा। वायरलेस विभाग में सहायक ऑपरेटर के पदों पर भर्ती परीक्षा 20 केंद्रों पर। शिक्षक पात्रता परीक्षा दो, तीन और सात जुलाई को 26 केंद्रों पर। केंद्रीय सशत्र पुलिस बल में सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को सात परीक्षा केंद्रों पर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें