फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से हैवानियत की हदें पार: सात साल की मासूम का अपहरण, फिर सिर-मुंह पत्थर से कुचला, दुष्कर्म की भी आशंका

Sat, 11 Jul 2026 10:05 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

राजनगर एक्सटेंशन में निर्माणाधीन मॉल के पास सात वर्षीय बच्ची का शव मिला। सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की गई है। दुष्कर्म की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देतीं पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में निर्माणाधीन मॉल के नजदीक सात वर्षीय बच्ची का शव लहूलुहान हालत में मिला। बच्ची के सिर और मुंह पर पत्थर से वार करके हत्या की गई है। बच्ची की पहचान हो गई है।

विज्ञापन

बच्ची निर्माणाधीन मॉल में काम करने वाले मजदूर परिवार की है। परिजनों के मुताबिक वह झुग्गी में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बच्ची अपने बिछौने पर नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची का अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। करतूत का पर्दाफाश होने के डर से बच्ची के सिर पर वार कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि बच्ची का शव बरामद हुआ है, सिर पर पत्थर से प्रहार किए गए है। शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें