लोगों ने की कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग हाथों में बोतलें लेकर पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है कि पेट्रोल में मिलावट के कारण वाहन सही ढंग से नहीं चल रहे हैं और इंजन खराब होने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
पंप कर्मियों से हुई नोकझोंक
इस दौरान कुछ लोगों की पेट्रोल पंप कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से ईंधन के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने और उपभोक्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, हालांकि मामले किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
पंप संचालक बोला- बारिश की वजह से हुआ
उधर पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि बारिश का पानी चले जाने के कारण ऐसा हुआ है। करीब बारह बाइक में पेट्रोल डाला गया, सभी की बाईकों की सफाई करा दी गई थी। अब किसी को कोई शिकायत नहीं है। डीएसओ अंकित तिवारी का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। वह इसकी जांच करायेंगे।