कनावनी में ट्रांसफार्मर की आग से जलकर राख हुईं सब्जी विक्रेताओं की दुकानें। अमर उजाला
इंदिरापुरम। कनावनी पुस्ता रोड स्थित ट्रांसफॉर्मर में बृहस्पतिवार देर रात अचानक आग लग गई। उसकी लपटों ने आसपास सब्जी विक्रेताओं की दुकानों को चपेट में आने से सात दुकानें जल गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि 28 मई की देर रात करीब 10:30 बजे वैशाली फायर स्टेशन पर ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दो वाटर टेंडर के साथ टीम पहुंची। तेज हवा के चलते आग आसपास सब्जी की दुकानों को चपेट में लिया। दमकल टीम ने तुरंत आग बुझाते हुए 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। सब्जी विक्रेताओं की सात दुकान जलकर राख हो गईं। वहींए ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की वजह से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दी गई।
कनावनी में ट्रांसफार्मर की आग से जलकर राख हुईं सब्जी विक्रेताओं की दुकानें। अमर उजाला
कनावनी में ट्रांसफार्मर की आग से जलकर राख हुईं सब्जी विक्रेताओं की दुकानें। अमर उजाला