फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में मिले सात कोरोना केस: विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रा व छात्र संक्रमित, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

Thu, 23 Dec 2021 07:06 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि गौर ग्रीन सिटी में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करती है। वह अपने मां के साथ 11 दिसंबर को वापस गाजियाबाद आई थी। उस समय दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। आठ दिन बाद दूसरी बार जांच की गई तो छात्रा, उसकी मां, दो बहन और बाबा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को सात संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने वाली छात्रा के घर के चार अन्य सदस्य, अमेरिका में पढ़ाई करने वाला छात्र, राजनगर में रहने वाला व्यवसायी और विजय नगर निवासी सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी संक्रमण की चपेट में आए हैं। छह लोगों को दोनों डोज और डिप्टी एसपी को एक डोज टीका लगा है।

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि गौर ग्रीन सिटी में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करती है। वह अपने मां के साथ 11 दिसंबर को वापस गाजियाबाद आई थी। उस समय दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। आठ दिन बाद दूसरी बार जांच की गई तो छात्रा, उसकी मां, दो बहन और बाबा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। घर से 10 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अमेरिका से लौटे एक छात्र में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजने के अलावा उनके परिजनों के 22 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
 
क्षेत्र महिला/पुरुष उम्र जांच कहां से संक्रमित स्थिति
गौर ग्रीन सिटी महिला जिम्स 46 ऑस्ट्रेलिया से आई छात्रा होम आइसोलेशन
गौर ग्रीन सिटी महिला जिम्स 19 ऑस्ट्रेलिया से आई छात्रा होम आइसोलेशन
गौर ग्रीन सिटी महिला जिम्स 14 ऑस्ट्रेलिया से आई छात्रा होम आइसोलेशन
गौर ग्रीन सिटी पुरुष जिम्स 81 ऑस्ट्रेलिया से आई छात्रा होम आइसोलेशन
न्यू विजय नगर पुरुष निजी लैब 62 14 को दिल्ली होम आइसोलेशन
कुर्मांचल नगर पुरुष निजी लैब 24 अमेरिका से वापसी होम आइसोलेशन
राजनगर पुरुष निजी लैब 45 मेरठ रोड पर व्यवसाय होम आइसोलेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें