साहिबाबाद। प्रदूषण फैलाने वाली सात इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को सीलिंग की कार्रवाई की। सातों इकाई गाजियाबाद के गगन विहार आवासीय इलाके में चल रही थीं।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान टीम ने ये कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि भू-उपयोग के तहत सातों इकाई अवैध तौर पर आवासीय इलाके में संचालित थीं और वायु प्रदूषण के कारक बनी हुई थीं। गगन विहार के खसरा नंबर 589 स्थित तीन अलग-अलग शिवाज, सुनील और वीरू की औद्योगिक इकाई को सील किया गया। इसके साथ ही अनुज डाइंस, रमेश पावडर कोटिंग, संदीप पावडर कोटिंग और शिवम की औद्योगिक इकाई को सील किया गया। अंकित सिंह ने बताया कि टीम लगातार निरीक्षण कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।