लोनी। खुले में मटेरियल रख कर बेचने वालों के खिलाफ लोनी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने कार्रवाई की हैं। टीम ने शुक्रवार को लोनी के अलग-अलग इलाकों में कई लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला है। टीम ने एक डंपर डस्ट जब्त किया गया। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव अवाना ने पालिका कर्मियों व पुलिस बल के साथ क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रोक थाम के लिए खुले में रोड़ी डस्ट बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी में बिना ढके और बिना पानी का छिड़काव किए खुले में रोडी डस्ट बेच रहे आठ कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।