फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन मुठभेड़ों में सात बदमाश गिरफ्तार, चार के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार की रात ऑपरेशन लंगड़ा के अंतर्गत तीन अलग-अलग मुठभेड़ में सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से चार बदमाश घायल हो गए। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने चार जबकि नंदग्राम ने दो और विजयनगर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों से चोरी किए गए वाहन, जेवर और नकदी आदि बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्रीपाल ने बताया कि सोमवार की देर रात चित्रावन सोसायटी के पास खड़े ऑटो और दो बाइकों पर कुछ संदिग्ध युवक होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक ऑटो ओर बाइकों पर सवार होकर रिछपालगढ़ी पुलिया की ओर भाग निकले। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों ने अपने नाम करन जाट उर्फ सोनू निवासी शिवपुरी जबकि मूल निवासी विश्वासनगर शहादरा दिल्ली और अनीस निवासी निवासी सुदामापुरी थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक और मूल निवासी ग्राम रोहिन्दा थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर बताया है। जबकि उनके साथी निजाकत अली उर्फ असलम निवासी शाहबेरी मस्जिद के पास थाना विसरख नोएडा मूल निवासी कंचनपुरी थाना खटीमा रुद्रपुर जनपद उधम सिंहनगर और गोविंद कश्यप उर्फ काले निवासी शनि चौक लाल क्वार्टर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक व मूल पता लुखराडा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ बताया। पूछताछ में आरोपियों ने 29 अप्रैल को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में दो कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप व 45000 रुपये नकद सिहानी गेट और खुर्जा देहात से बाइक चोरी की वारदात स्वीकार की है।
करन जाट पर 13, अनीस पर 15, निजाकत अली पर दो और गोविंद कश्यप पर चार मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर रात रोटरी गोलचक्कर पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस टीम ने रुकने काे कहा लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक चला रहे युवक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। पूछताछ में पुलिस की गोली लगने से घायल ने अपना नाम सुहेल उर्फ सुहेब निवासी ग्राम रहीसपुर कवि नगर बताया कि जबकि उसके साथी ने अपना नाम शकील निवासी संजय नगर थाना मधुबन बापू धाम बताया। एसीपी ने बताया कि सोमवार की शाम को नंदग्राम निवासी मुन्नी देवी से दोनों बदमाशों ने कानों से सोने के कुंडल झपट लिया था। आरोपियों से लूटा गया कुंडल, एक चोरी की बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि डीपीएस फ्लाईओवर पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्यवाही में बाइक सवार अमरजीत निवासी ननकी चौक विजयनगर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अमरजीत ने बताया कि वह चोरी की बाइक से सोने की चैन, मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देता था। गत दिनों सिद्धार्थ नगर में महिला के गले से अमरजीत ने सोने की चेन झपटी थी। आरोपी से 31 हजार रुपये नकद, बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें