औरंगाबाद। औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के बराबर में बूढ़े बाबू दौज के मैदान की चहारदीवारी कराने वाले तीन सेवादारों को नोटिस मिलने के बाद श्रद्धालुओं में भारी गुस्सा है। नोटिस से खफा होकर श्रद्धालु एकत्रित होकर नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे और वहां प्रदर्शन करते हुए टैक्स कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के पूर्व अध्यक्ष और विहिप नेता दीपक अग्रवाल की अगुवाई में श्रद्धालु एकत्रित होकर शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए नोटिस का विरोध जताया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन ने दबाव के चलते उनको गाटा संख्या 1146 का गलत नोटिस दिया है। आरोप लगाया कि निर्माण 1148 पर चल रहा है। निर्माण स्थल की भूमि पर रामलीला, बूढ़े बाबू का मेला समेत धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। मैदान की चहारदीवारी होने से सर्व समाज के जनहित और सामूहिक उपयोग में ली जा सकेगी। कार्यालय में ईओ के न मिलने पर टैक्स कलेक्टर नेमपाल सिंह को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष योगेश सिंघल, संजय वर्मा, सचिन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सिंह, सभासद गौरव कुमार, बॉबी शर्मा, मिक्की अग्रवाल, तरसेम गुर्जर, नवनीत गुप्ता, लोकेश गुर्जर, बॉबी गुर्जर, अनिल गुर्जर, विनोद भड़ाना, अंकुर गुप्ता, नीरज अग्रवाल, अशोक गिरी, वीरपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।