फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 55900 खाते में भेजे फिर ठग लिए 11.22 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। घर पर बैठकर रेटिंग का काम करने का झांसा देकर ठगों ने महिला से 11.22 लाख की ठगी कर ली। ठगों ने शुरुआत में विश्वास दिलाने के लिए रेटिंग का काम पूरा करने पर महिला के खाते में 55900 रुपये भी भेजे। आरोपी उनसे 97 लाख की मांग कर रहे थे, लेकिन उनके पास और पैसे का इंतजाम नहीं हो पाया। मामले में अब महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

शिप्रा सनसिटी निवासी रागिनी ने बताया कि उनके पास अज्ञात आइडी से मैसेज आया था। उसने प्रस्ताव दिया कि अगर वह घर पर बैठकर काम करना चाहती हैं तो कर सकती हैं। इसके बदले उनको अच्छा पैसा मिलेगा। उसकी बातों पर भरोसा करके उन्होंने बताई गई वेबसाइट पर कथित होटलों की रेटिंग का काम शुरू कर दिया। दो दिन में उनको पहले 1400 रुपये मिले। फिर उनको एक दूसरा टास्क दिया गया। उसके बाद उनको पहले 18500 और फिर 36000 मिले। इसके बाद उनका विश्वास बढ़ गया। अगले दिन उनसे ठगों ने कहा उनको 10 हजार रुपये डालने होंगे। जिससे उनके मुनाफे का ग्राफ और बढ जाएगा। 10 हजार भेजने पर उनको 18524 रुपये मिले। फिर उनसे ठगों ने कहा कि एक बड़े ग्रुप के लिए काम करना है। इसमें कुछ ज्यादा निवेश करना पड़ेगा। जिस व्हाट्सएप ग्रुप में उनको ठगों ने जोड़ा था, उसमें कई लोग लाखों रुपये ट्रांसफर करके अपने अपने स्क्रीनशॉट भेज रहे थे। उनको ऐसा करते देख उन्होंने भी 11.22 लाख रुपये दिए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। जो एप उनको डाउनलोड कराया गया था, उसमें पैसा बढ़ा हुआ भी दिख रहा था, लेकिन निकल नहीं पा रहा था। निकालने की बात करने पर शातिरों ने उनसे कहा कि उनको 97 लाख रुपये और भेजने हाेंगे, इसके बाद ही वह रकम निकाल सकती हैं। लेकिन उनके पास और पैसे का इंतजाम नहीं था। इस बारे में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि जिन खातों में रकम जमा हुई है, उनको फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। ठगों का पकड़ने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें