गाजियाबाद। अपने बेटे के साथ पुत्रवधू को लेने आए ससुर को ससुरालियों ने डंडे से पीटा। मामले में मामले में बुलंदशहर अगौता के नरेश सिंह ने मधुबन बापूधाम थाने में पुत्रवधू निधि, उसके बिटटू, बबली और पुनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नरेश सिंह ने बताया कि उनके बेटे की ससुराल रहीसपुर में है। काफी समय से पुत्रवधू निधि मायके में रह रही थी। आठ अप्रैल को वह बेटे के साथ उसे लेने आए। वहां लाना ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी बीच निधि के मामा बिट्टू ने पास में पड़े डंडे से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद निधि, उसकी मां और पुनीत ने उनको पीटा। इसमें उनका दांत भी टूट गया। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।