फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराकर स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा के पास एनएच-9 पर खड़े एक ट्रक से टकराकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आठ अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। मृतक की पहचान दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी निवासी शोएब के रूप में हुई है।
शोएब के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शोएब दादरी से दिल्ली सीमापुरी जा रहे थे। जब वह खोड़ा के पास एनएच पर पहुंचे तो अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया और वहां पर उनको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शोएब के भाई अरशद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ट्रक गलत तरीके से नो-पार्किंग में खड़ा था और उस पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। पीछे की पार्किंग लाइट भी नहीं जल रही थी। इस कारण शोएब को ट्रक नहीं दिखा और स्कूटी टकरा गई। अरशद ने वाहन और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हाईवे पर अवैध पार्किंग का खतरा
इस घटना के बाद हुई पड़ताल में सामने आया है कि हाईवे के किनारे अक्सर वाहन खड़े दिखाई देते हैं। दिन हो या रात, ऐसे वाहन नो-पार्किंग जोन में खड़े रहते हैं। इनमें से कई वाहनों में न तो इंडीकेटर लाइट जल रही होती है और न ही रिफ्लेक्टर लगाए गए होते हैं। ऐसे वाहन खुलेआम हादसों को न्योता देते हैं। कुछ वाहनों में लोग शराब पीते हुए भी देखे जाते हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई
एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे वाहनों के खिलाफ उनकी टीमें सख्त कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि एक टीम हाईवे की निगरानी के लिए लगाई गई है, जो इन वाहनों की 24 घंटे निगरानी करेगी। इन वाहनों का चालान किया जाएगा। इसके बावजूद यदि वाहन चालक नहीं सुधरेंगे, तो उन्हें जब्त कर थाने में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें