फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर की 70.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने शाही जिंदगी का सपना दिखाकर और उसे सच करने के लिए शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन निवासी कुशलपाल सिंह से 70.50 लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है
विज्ञापन


कुशलपाल सिंह का कहना है कि जनवरी में उनके पास एक लिंक आया। जिसके माध्यम से वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े। वहां उन्हें कई मोटिवेशनल वीडियो दिखाकर पांच गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर रुपये निवेश करने के लिए कहा गया। विश्वास करके उन्होंने प्ले स्टोर से एप इंस्टाल कर रुपये निवेश कराना शुरू किया। इसी बीच कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एकेडमी बताकर प्रशिक्षण दिलाया गया। कई बार में 11 खातों में अलग अलग समय पर उनसे 70.50 लाख रुपये निवेश कराए गए। जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो नियम व शर्त बताकर और रुपये निवेश करने पर ही रकम निकाल पाने का बात कही। इस पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जानकारी निकाली जा रही है। जल्द ही ठगों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें