फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खुले में डीजल मिलना बंद, सोसायटियों में जनरेटर चलने का संकट गहराया

विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन में बंद पड़ा पेट्रोल पंप। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गाजियाबाद। तेल कंपनियों का आदेश मिलने के बाद पंप संचालकों ने खुले में डीजल देना बंद कर दिया है। इस वजह से सबसे बड़ा संकट सोसायटियों के सामने खड़ा हो गया है। सोसायटियों के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और एओए के पदाधिकारी पंप संचालकों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वह कंपनियों के आदेश का हवाला देकर उनको निराश लौटा रहे हैं। इस व्यवस्था से किसान और व्यापारी भी चींतित हैं। उनके सामने संयंत्रों के संचालन में डीजल की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

जिलेभर की 250 से अधिक सोसायटियों के जनरेटर सेट संचालित करने के लिए रोजाना करीब 25 हजार और महीने में साढ़े सात लाख लीटर से अधिक डीजल की जरूरत पड़ती है। बीती 29 मई से पंप संचालकों ने ड्रम में तेल देने से मना कर दिया है। यदि इन सोसायटियों में ऊर्जा निगम से आने वाली विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो जेनरेटर सेट चलाना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल कुछ सोसायटियों के पास तेल का पुराना स्टाॅक बचा हुआ है। जैसे ही पुराना स्टॉक खत्म होगा। लोगों के लिए दिक्कत होना तय है।
वीवीआईपी के अध्यक्ष नरवीन त्यागी ने बताया कि पंप कर्मियों ने तेल देने से मना कर दिया है। पुराना स्टॉक अभी चल रहा है। इसके खत्म होने के बाद दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। सोसायटी में इस वक्त कम से कम दो से तीन घंटे जेनरेटर सेट चलाने की जरूरत पड़ती है। ज्यादा दिक्कत होने पर इसके घंटे बढ़ जाते हैं। कैसे समय गुजरेगा समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

-मॉल मल्टीप्लेक्स में भी दिक्कत : ऐसे व्यावसायिक संस्थान जहां पर जेनरेटर सेट लगे हैं, उनके सामने भी खुले में तेल न मिलने से दिक्कत होनी तय है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर व्यवस्था को बनाना इनके लिए मुश्किल होगा। इसके अलावा खेती किसानी का कार्य करने वाले लोगों को डीजल खुले में न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
व्यवस्था कराए प्रशासन, अधिकारियों से मिलेंगे लोग
केडीपी के अध्यक्ष राहुल बालियान ने बताया कि तेल न मिलने की वजह से सोसायटियों में समय गुजारना मुश्किल होगा। इस संबंध में जल्द ही सोसायटी के लोग जिलाधिकारी और पूर्ति अधिकारी से मिलकर तेल देने की मांग करेंगे। बिना जेनरेटर सेट के समय गुजारना मुश्किल है। प्रशासन को इसकी व्यवस्था करानी चाहिए।
लगातार दूसरे दिन बंद रहे पंप, लोग दिनभर होते रहे परेशान
राजनगर एक्सटेंशन में बड़ी आबादी रहती है। इसके अलावा यह मार्ग मोहननगर और एलीवेटेड रोड को भी जोड़ता है। इसलिए यहां से हर वक्त बड़ी तादाद में बाहरी लोगों की आवाजाही रहती है। इस मार्ग के मुख्य पंप गौरी शिवाय, सिद्धार्थ फ्यूल, जेटी फ्यूल को सोमवार को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। एक दिन पहले भी इस रोड के दो पंप बंद थे। इसके अलावा गोविंदपुरम स्थित सोना फ्यूल भी बंद रहा। मेरठ रोड स्थित शुभम फिलिंग स्टेशन, विजयनगर में शर्मा फिलिंग, राजनगर सेक्टर 23 का जानकीनाथ फ्यूल भी पूरे दिन बंद रहा। पंपकर्मियों ने बताया कि शाम या देर रात तक तेल आने की संभावना है।
पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी का कहना है कि खुले में तेल न देने का कंपनियों का नियम है। इसमें पूर्ति विभाग के स्तर पर अभी कुछ भी कहना उचित नहीं है। तेल कंपनियों से बात चल रही है। कई पंपों पर तकनीकी दिक्कत होने से समस्या हो सकती है। व्यवस्था को बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें