फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज बनवाकर करा लिया बैनामा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आवासीय प्लॉट हड़पने की शिकायत पुलिस को दी गई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने कंपनी का फर्जी बोर्ड प्रस्ताव और अनुमति बनवा लिया। इसके बाद सब रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारियों को गुमराह कर, बिना भुगतान के ही बैनामा करा लिया। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मामले की शिकायत पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट पुलिस आयुक्त के आदेश पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र के मोरटा गांव के बाहुबली एन्क्लेव का है। दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय कॉलोनी निवासी अमित शर्मा ने बताया कि मार्च माह में उन्होंने बाहुबली एन्क्लेव में 200 वर्ग मीटर का प्लॉट लक्ष्मी नारायण फिनसोल प्राइवेट लिमिटेड से बैनामे के बाद खरीदा था। 22 अप्रैल को वह प्लॉट की चहारदीवारी कराने के लिए मजूदरों के साथ पहुंचे, तो चार लोगों ने आकर उनके साथ गाली गलौज की और उन्हें भगा दिया। आरोपियों का दावा है कि यह प्लॉट उनकी मां ओमवती त्यागी का है। उन्होंने आरोपियों से प्लॉट के दस्तावेज मांगे, तो उन्होंने किसी अन्य ओमवती के नाम बैनामा दिखा दिया। इस मामले की जानकारी के लिए उन्होंने कंपनी से बात की, तो कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि ओमवती के नाम कोई बैनामा नहीं है और न ही कोई इसके एवज में धनराशि ली गई है। अमित शर्मा का आरोप है कि ओमवती, बेटा संदीप और उसके साथी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट पर कब्जा करने का कार्य करते हैं। इसमें बागपत और मुरादनगर के दो लोग शामिल हैं। इसी के आधार पर उन्होंने 12 जनवरी 2022 को फर्जी बोर्ड प्रस्ताव आदि दिखाकर रजिस्ट्री करा ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें