फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ योजना की सड़कें साढ़े करोड़ से होंगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंद्रप्रस्थ योजना में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण(जीडीए) सड़कों को बेहतर करेगा। इसमें प्रमुख सड़कों के साथ आंतरिक सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इस कार्य में करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि योजना के पाॅकेट-डी में सकड़ों का कार्य किया जाना है। यहां टूटी सड़कों को ठीक किया जाएगा। इन कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही कंपनी के तय होने के बाद कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


7.5 से 18 मीटर की सड़कें होंगी ठीक

जानकारी के अनुसार योजना के पाॅकेट डी में 7.5, 9, 12 और 18 मीटर की सड़कें काफी दिनों से खराब हालत में है। इससे यहां दिक्कत होती है। इन सड़कों को ठीक करने में जीडीए 6 करोड़ रुपये खर्च करेगा। साथ ही सड़क के किनारे हरियाली भी बढ़ाई जाएगी। इसी पाॅकेट के ईडब्ल्यूएस बी-ब्लाॅक की नालियों और सकड़ों को ठीक किया जाएगा। यहां भी स्थिति लंबे समय से खराब है। सर्वे के बाद इस कार्य की योजना बनाई गई है। इसमें करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
1.40 करोड़ से बनेगा एसटीपी

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निवाड़ी में बने भवनों के लिए 400 केएलडी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इस योजना पर 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही इसके लिए निर्माण के साथ साथ पांच साल के रखरखाव की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। सचिव ने बताया कि इस कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें