फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक अगस्त को विशेष रूप से खुलेगा साहिबाबाद पासपोर्ट सेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए एक विशेष अभियान चला रहा है। लोगों को जल्द एप्वाइंटमेंट मिल सके इसके लिए एक अगस्त शनिवार को भी साहिबाबाद पासपोर्ट सेवा केंद्र विशेष रूप से खोला जाएगा। इस दिन तत्काल श्रेणी के 650 पासपोर्ट आवेदन और पीसीसी के 100 आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि यह अभियान विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। पासपोर्ट संबंधी सेवाओं की बढ़ी हुई मांग को समय पर पूरा करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि www.passportindia.gov.in पर स्लॉट बुक कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें