फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिया ब्रांडेड चश्मा तो ऑप्टिकल शोरूम मालिक का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर बॉक्स में लगनी है :::::
विज्ञापन

टीएसआई ने मांगा ब्रांडेड चश्मा, नहीं दिया तो काट दिया चालान
-तीन हजार का चालान काट कर कहा, सरकारी खाते में चश्मे की रकम जमा करा दो
- पीड़ित ऑप्टिकल शोरूम मालिक ने सीओ ट्रैफिक से की शिकायत, राजेंद्रनगर गोल चक्कर का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर गोल चक्कर के पास घर से दुकान जा रहे बाइक सवार ऑप्टिकल शोरूम मालिक को बिना हेलमेट के पुलिस ने रोक लिया। जांच में लाइसेंस भी पास में नहीं था। आरोप है कि शोरूम मालिक ने लाइसेंस मंगाकर दिखाने को कहा तो टीएसआई ने ब्रांडेड चश्मा देने पर छोड़ने की बात कही। चश्मा देने से इनकार करने पर 3 हजार रुपये का चालान काटकर हाथ में थमा दिया और कहा कि सरकारी खाते में चश्मे की रकम जमा करा दो। पीड़ित ने सीओ यातायात से शिकायत की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राजेंद्रनगर के रहने वाले दिनेश शर्माका राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के पास ऑप्टिकल शोरूम है। पीड़ित ने बताया कि वह शाम को घर से शोरूम पर चाभी देने बाइक से जा रहे थे। उन्होंने बालों में मेंहदी लगा रखी थी इस कारण हेलमेट नहीं लगाया था। इस दौरान चेकिंग कर टीएसआई ने उन्हें रोक लिया। उनसे लाइसेंस मांगा। जिस पर उन्होंने शोरूम से लाइसेंस लाकर दिखाने की बात कही तो टीएसआई ने इंकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि टीएसआई ने उनसे ब्रांडेड चश्मे की मांग की। इस पर शोरूम मालिक ने इनकार कर दिया। इसके बाद टीएसआई ने लाइसेंस और हेलमेट न होने के आधार पर 3 हजार रुपये का चालान कर दिया और कहा कि जाओ चश्मे की कीमत सरकारी खाते में जमा करा दो। पीड़ित ने इसकी मौखिक तौर पर सीओ ट्रैफिक से शिकायत की। सीओ ट्रैफिक महिपाल सिंह ने बताया कि मामले की मौखिक शिकायत की गई थी। मामला उनके संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें