फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद सागर कश्यप दे रहा एमडी का एग्जाम

Sun, 05 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो: परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज मृत्यु के आरोप में जेल में बंद सांसद नरेंद्र कश्यप के बेटे सागर कश्यप को एमडी का एग्जाम देने की इजाजत मिल गई है। वह पुलिस अभिरक्षा में एग्जाम देने मेरठ सुभारती मेडिकल कॉलेज में जाता है।
विज्ञापन

सागर कश्यप के अधिवक्ता ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी कि सागर एमबीबीएस पास कर चुका है, एमडी तृतीय वर्ष में सुभारती मेडिकल कालेज मेरठ में अध्ययनरत है।


उसे एमडी की प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा में सम्मलित होने की अनुमति दी जाए। जेल अधीक्षक एसपी यादव ने बताया कि कोर्ट ने उसे इजाजत दे दी है। दो पुलिसकर्मी उसे एग्जाम दिलाने ले जाते हैं। बता दें कि सागर की पत्नी हिमांशी कश्यप की छह अप्रैल को गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी और बेटा सागर डासना जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें