फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: आश्रम में रात की बिजली कटौती को लेकर साधुओं का अनशन, मांग पूरी न होने पर सीएम आवास घेरने की चेतावनी

Wed, 18 Nov 2026 10:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

यति ने बताया कि वह आश्रम में रात के समय विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों से लेकर ऊर्जा मंत्री तक को पत्र लिख चुके है मगर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
साधुओं का अनशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में भोजपुर के गांव तलहैटा स्थित एक आश्रम में रात में विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर बिजली घर पर साधुओं ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहने की चेतावनी दी।

विज्ञापन



गांव तलहैटा के जंगल स्थित सिद्धपीठ टिक्की वाले बाबा का आश्रम है। आश्रम के महंत यति धर्मानंद गिरी जी महाराज के अनुसार उनके यहां केवल दिन में विद्युत आपूर्ति होती है, रात के समय आपूर्ति बंद रहती है। रात में आपूर्ति बंद के रहने के कारण आश्रम में अंधेरा छाया रहता है और अन्य विद्युत उपकरण भी काम नहीं करते। इससे आश्रम में रह रहे साधुओं और अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। 
विज्ञापन


यति ने बताया कि वह आश्रम में रात के समय विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों से लेकर ऊर्जा मंत्री तक को पत्र लिख चुके है मगर कोई समाधान नहीं हुआ। विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर साधुओं ने तलहैटा बिजली घर पर मंगलवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। बुधवार को डासना शिव शक्ति धाम (डासना देवी मंदिर) के महंत और श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि भी आमरण अनशन पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अनशन किसी के विरूद्ध नहीं है,मगर चाहे हम सन्यासियों की समाधि लग जाए लेकिन आमरण अनशन मांग पूरी हुए बगैर समाप्त नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो पहले जिलाधिकारी कार्यालय और फिर मुख्यमंत्री आवास पर आंदोलन होगा। वहीं ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि आश्रम का विद्युतीकरण होना है। उसके लिए नियमानुसार प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें