एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि लालकिला और जामा मस्जिद में बम रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही लालकिला में दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ सहित बम व डॉग स्क्वाड टीमें मौके पर पहुंच गईं थीं। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। उसके बाद पुलिस ने नंबर की जांच की तो पता चला सूचना देने वाला लोनी का रहने वाला है।
इसके बाद दिल्ली पुलिस लोनी पहुंची और फर्जी कॉल करने वाले खन्ना नगर कॉलोनी निवासी सद्दाम के घर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। बताया गया कि सद्दाम की पत्नी का उसके पति से रविवार को घर के काम को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़ा होने के बाद उनका पति घर से चला गया था। सद्दाम सिलाई का काम करता था। ईद से पहले ही उसका काम छूट गया था। काम को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। एसीपी ने बताया कि लोनी पुलिस सद्दाम की तलाश कर रही है। लेकिन मामला दिल्ली का है, इसलिए दिल्ली पुलिस कार्रवाई करेगी।