फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सनसनीखेज वारदात: घर में सो रही विवाहिता के कमरे में घुसा पूर्व प्रेमी, फिर की घिनौनी हरकत; दादी घायल

Thu, 10 Apr 2025 06:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर

सार

विवाहिता ने नींद से जागने पर विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर दादी मौके पर पहुंच गई। आरोपी ने दादी को धक्का देकर गिरा दिया। 
विज्ञापन
विवाहिता के घर में घुसा पूर्व प्रेमी, की दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मोदीनगर के एक गांव में पूर्व प्रेमी दीवार फांदकर घर में सो रही विवाहिता के कमरे में घुस गया। आरोपी ने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया। नींद से जागी विवाहिता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी ने मौके पर पहुंची दादी को धक्का देकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

शादी के बाद बातचीत कर दी थी लड़की ने बंद
उक्त गांव निवासी विवाहिता के अनुसार शादी से पहले गांव निवासी एक युवक से उसके प्रेम संबंध थे। परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। शादी के बाद विवाहिता ने युवक से बातचीत बंद कर दी। कुछ दिन पूर्व विवाहिता अपने मायके आई। बताया कि मंगलवार रात वह अपने कमरे में सो रही थी। दादी दूसरे कमरे में थी। 

दादी को किया घायल
आरोप है कि इसी बीच पूर्व प्रेमी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और विवाहिता के कमरे में घुस गया। आरोपी ने विवाहिता से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता ने नींद से जागने पर विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर दादी मौके पर पहुंच गई। आरोपी ने दादी को धक्का देकर गिरा दिया। सिर में चोट लगने से दादी घायल हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस का बयान
ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मोदीनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें